Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस द्वारा मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची जारी

October 16, 2023

कांग्रेस द्वारा मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची जारी

नई दिल्लीः कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 39 उम्मीदवार घोषित किए जिनमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ललसावता का नाम भी शामिल है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, ललसावता को आइजोल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। आइजोल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले, आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है।

मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। पूर्वोत्तर के इस राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुई थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें