Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस मशहूर Miss World का हुआ निधन, इतनी छोटी उम्र में Cervical Cancer से हारी जंग

October 16, 2023

इस मशहूर Miss World का हुआ निधन, इतनी छोटी उम्र में Cervical Cancer से हारी जंग

पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का 26 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि उन्होंने साल 2015 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उरुग्वे को रिप्रेजेंट किया था। बताया जा रहा है की शेरिका डी अरमास पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थी। लेकिन अब 26 साल की उम्र में वह कैंसर से जंग हार गई और उनका निधन हो गया।

शेरिका डी अरमास की मौत की खबर से उनके फैंस शॉक्ड हैं और उरुग्वे और दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके भाई, मयक डी अरमास ने सोशल मीडिया पर लिखा है, “ऊंची उड़ान भरो, छोटी बहनय हमेशा और हमेशा।” मिस यूनिवर्स उरुग्वे 2022 कार्ला रोमेरो ने शोक जाहिर करते हुए लिखा मिस डी अरमास “इस दुनिया के लिए बहुत इवोल्वड थीं। मैं अब तक जितनी भी महिलाओं से मिली हूं उनमें से सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें