Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर-संधोल सडक़ होगी अपग्रेड: MLA राजेंद्र राणा

October 16, 2023

सुजानपुर-संधोल सडक़ होगी अपग्रेड: MLA राजेंद्र राणा

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर-संधोल सडक़ को अपग्रेड किया जाएगा, जिस पर तकरीबन 40 करोड़ रुपए अनुमानित खर्च आएगा। उनका एक ही लक्ष्य है कि समूचे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास हो और इसी उद्देश्य को लेकर दिन-रात आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि वह घर पर डेढ़-दो घंटे तक लोगों से मिलते हैं तथा शेष समय लोगों के बीच गुजारते हैं। लोगों से गांव-गांव जाकर मिलते हैं तथा उनका सुख-दुख बांटते हैं।

सोमवार को विधायक राजेंद्र राणा ग्राम पंचायत खैरी में जनता को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनीं तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया और शेष समस्याओं का जल्द करने का निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने खैरी में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा भी की। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि हम बस में सफर करते समय किसी मुफासिर से थोड़ी देर के लिए बात करते हैं तो अपनत्व पैदा हो जाता है तो फिर सुजानपुर की जनता से तो उनका रिश्ता 23 वर्ष पुराना है। यहां कोई राजनीतिक रिश्ता नहीं रहा है। एक पारिवारिक जुड़ाव बन चुका है।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता उनका परिवार है तथा हर व्यक्ति के सुख-दुख का भागीदार बन सकें, यही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होगी। उन्होंने कहा कि कर्मों से ही इंसान की पहचान होती है। इसलिए अच्छे कर्म करते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसहारा व असहाय लोगों की सेवा करने के लिए समाजसेवा का रास्ता चुना था, जिसके लिए राजनीति में आए हैं। प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान हों और क्षेत्र का विकास हो, इसी ध्येय को लेकर आगे बढ़ाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें