Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेल्जियम में चीनी परंपरागत चिकित्सा का निःशुल्क शिविर आयोजित  

October 16, 2023

बेल्जियम में चीनी परंपरागत चिकित्सा का निःशुल्क शिविर आयोजित  

हाल ही में, चीन के हनान प्रांतीय पारंपरिक चीनी चिकित्सा देखभाल समूह के छह विशेषज्ञ विदेश में रह रहे चीनियों और स्थानीय लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श और मुफ्त क्लिनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए बेल्जियम के डिएस्ट शहर पहुंचे।

पारंपरिक चीनी चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य और कल्याण ज्ञान पर व्याख्यान दिया, पारंपरिक चीनी चिकित्सा के बुनियादी सिद्धांतों, विशिष्ट तरीकों और परिणामों का परिचय दिया, और व्यक्तिगत चीनी चिकित्सा उपचार देते हुए परामर्श लेने वालों को एक-पर-एक स्वास्थ्य परामर्श और मुफ्त क्लिनिक सेवाएं प्रदान कीं।

यह निःशुल्क क्लिनिक चीनी राज्य परिषद के प्रवासी चीनी मामलात कार्यालय की प्रवासी चीनियों के लिये लाभ परियोजना की “सांस्कृतिक चीन·टीसीएम केयर” योजना का एक हिस्सा है। जिसे बेल्जियम, नीदरलैंड, फ्रांस और स्विट्जरलैंड में प्रवासी चीनियों का गर्मजोशी से स्वागत मिला। प्रवासी चीनियों ने कहा कि वे अपनी मातृभूमि से गर्मजोशी और अभिवादन महसूस करते हैं और पारंपरिक चीनी चिकित्सा के बारे में उनकी समझ गहरी हुई है। इस गतिविधि ने बेल्जियम के कई स्थानीय लोगों को भी भाग लेने के लिए आकर्षित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें