Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘डरने की जरूरत नहीं’, चलती कार की छत पर बैठ Kiss करते कपल का VIDEO वायरल…पब्लिक ने निकाली भड़ास

October 17, 2023

‘डरने की जरूरत नहीं’, चलती कार की छत पर बैठ Kiss करते कपल का VIDEO वायरल…पब्लिक ने निकाली भड़ास

नेशनल डेस्क: प्यार आज के समय में नुमाइश की चीज बन गई है। आज तो यह बात है कि जब तक प्यार में दिखावा नहीं होगा तब तक शायद यकीन नहीं होगा कि लोग एक-दूसरे को प्यार कर रहे हैं। जी हां आजकल लोग सड़कों पर खुल्लम-खुल्ला प्यार करने में अपनी शान समझ रहे हैं।

 

कुछ ऐसा ही देखने को मिला तेलंगाना के हैदराबाद में, जहां का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा कार की छत पर बैठ एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो हैदराबाद में भीड़भाड़ वाले पीवी नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है।

 

वायरल वीडियो में क्या?

वीडियो में कार की छत पर बैठा ये कपल एक दूसरे के बेहद करीब है और बार बार एक दूसरे को किस कर अपने प्यार को दुनिया के सामने जाहिर कर रहा है। कपल की इस हरकत को वहां से गुजर रहे किसी अन्य गाड़ी वाले ने अपने मोबाइल में कैद कर और इसे इंटरनेट पर पोस्ट करते हुए पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वो इस वीडियो का संज्ञान लें। वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल किया जा रहा है।

 

सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे हैं जो इस वीडियो को कपल की मर्जी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर वो बालिग हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की और कहा कि आजकल लोग अपनी सभ्यता और संस्कृति भूलते जाी रहे हैं। वहीं कुथ लोगों ने पुलिस के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए एक ट्वीट में लिखा, उम्मीद है कि हैदराबाद सिटी पुलिस इस असुरक्षित ड्राइविंग मोड और जनता को होने वाली असुविधा पर कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें