Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

निकलओडियन का शो ‘द ट्विस्टेड टाइमलाइन ऑफ़ सैमी एंड राज’ हुआ शुरू

October 17, 2023

निकलओडियन का शो ‘द ट्विस्टेड टाइमलाइन ऑफ़ सैमी एंड राज’ हुआ शुरू

मुंबई: बच्चों का मनोरंजक चैनल निकलओडियन ने निकलोडियन इंटरनेशनल के साथ को-प्रोडक्शन में अपना पहला शो, ‘द ट्विस्टेड टाइमलाइन ऑफ़ सैमी एंड राज’ शुरू कर दिया है।द ट्विस्टेड टाइमलाइन ऑफ़ सैमी एंड राज शो 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है। यह शो हर शनिवार-रविवार दोपहर 1 बजे प्रसारित होगा। ‘द ट्विस्टेड टाइमलाइन ऑफ सैमी एंड राज’ दो चचेरे भाइयों, सैमी और राज की कहानी है। उनके पास एक अनोखा और रहस्यमय ‘समय बदलने वाला’ ऐप है। समय को रोकने, पीछे ले जाने और तेजी से आगे ले जाने की असाधारण क्षमता के साथ सैमी और राज विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए एक मनोरंजक एडवेंचर पर निकल जाते हैं। हालाँकि उनके नेक इरादे और प्रयासों से अक्सर हंगामा और हास्यपूर्ण परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जाती हैं। सैमी और राज हर एपिसोड में नई एवं दिलचस्प चुनौतियों का सामना करते हैं, और अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को चतुराई से पार करने के लिए समय बदलने वाले ऐप का उपयोग करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें