Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann मना रहे 50वां जन्मदिन, लगा बधाइयों का तांता

October 17, 2023

CM Mann मना रहे 50वां जन्मदिन, लगा बधाइयों का तांता

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री आज 50 साल के हो गए हैं। सीएम मान के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्तरों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। सीएम मान अपना जन्मदिन संगरूर में अपने पैतृक गांव सतौज में मनाएंगे, जहां उनके पैतृक घर पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। इस बीच उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब राज्य के कई कैबिनेट मंत्रियों ने एक्स पर अपनी शुभकामनाएं साझा की हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर कहा, ”पंजाब के सीएम भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

पढ़े बड़ी खबरें : एक हफ्ता बंद रहेंगे पंजाब के ये स्कूल, जानिए वजह?

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के प्यारे सीएम को बधाई कहकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ”पंजाब के प्रिय मुख्यमंत्री और छोटे भाई भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। श्री वाहेगुरु जी की कृपा से आप स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। इसी उत्साह और मेहनत से पंजाब के लोगों की सेवा करते रहें, पंजाब के लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं।”

सीएम मान की पत्नी, डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने पति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, “जन्मदिन मुबारक हो, मान साहब। पंजाब की सेवा के प्रति आपका अटूट समर्पण मेरे दिल को गर्व से भर देता है। आपकी पत्नी के रूप में, मैं जानती हूं कि आपकी सबसे बड़ी खुशी लोगों की सेवा करने में है। आप सभी पंजाबियों के लिए खुशियाँ और समृद्धि लाते रहें।

पढ़े बड़ी खबरें : बड़ी खबर:इन जगहों पर अब नहीं होंगे ‘आनंद कारज’

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एक्स पर सीएम मान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “हम सभी के आदरणीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें खुशी और गर्व है कि हम राज्य में वैकल्पिक राजनीति के प्रणेता मान साहब की टीम का हिस्सा हैं, जो राज्य को फिर से उज्ज्वल, हंसता-खेलता बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। भगवान उन्हें स्वास्थ्य प्रदान करें और मान साहब इसी तरह हमारा नेतृत्व करते रहें और तीन करोड़ पंजाबियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते रहें।’

डॉ. बलबीर सिंह, अनमोल गगन मान और अमन अरोड़ा समेत कई अन्य मंत्रियों ने सीएम मान को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने भी शुभकामनाओं का जवाब दिया और आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें