Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर में तेज बारिश से मौसम ने बदला मिजाज, शरद ऋतु करने लगी एंट्री

October 17, 2023

जम्मू कश्मीर में तेज बारिश से मौसम ने बदला मिजाज, शरद ऋतु करने लगी एंट्री

जम्मू: सोमवार को जम्मू में जमकर बादल बरसे। सुबह लगभग 9.30 बजे के करीब बारिश शुरू हुई जबकि कई घंटों तक लगातार बारिश होने का ये सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से सड़कें पानी से लबालब भर गई और बारिश में से गुजरते लोग। ताजा बर्फबारी के चलते मुगल रोड पर यातायात बाधित ऐतिहासिक मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके बाद अधिकारियों ने सोमवार को मुगल रोड़ पर यातायात निलंबित कर दिया है।

डीएसपी ट्रैफिक राजौरी-पुंछ नवाज चौधरी ने बताया कि पीर की गली और आसपास के इलाकों में बर्फबारी और सड़क पर फिसलन की स्थिति के चलते मुगल रोड पर यातायात को रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति में सुधार होने पर यातायात फिर से शुरू हो जाएगा। जम्मू संभाग में सोमवार सुबह से ही राहगीरों, वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

चैत्र नवरात्रे इस बात का प्रतीक है कि अब शरद ऋतु आने ही वाली है जबकि आज हुई बारिश ने ये साबित कर दिया कि शरद ऋतु ने एंट्री कर ली है और सर्दी का मौसम अब शुरू पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।

राजदान दर्रा, जोज्जिला दर्रा, सिंथन टॉप और किश्तवाड़, मुगल रोड पर पीर की गली सहित प्रदेश के कईं ऊंचे इलाकों में बर्फ बारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में खासकर जम्मू संभाग में हल्की से भारी बारिश जारी है। अधिकारियों ने कहा कि ही होने वाला है। सोमवार को शहर का तापमान 19 डिग्री रहा जबकि आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई और हवाएं 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली मौसम में भारी बदलाव आ चुका है जबकि लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हुए।

कश्मीर घाटी में पूरी रात लगातार बारिश और राजदान, जोज्जिला और सिंथन टॉप्स और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद करनी पड़ी है। इस बीच जम्मू व कश्मीर घाटी के कईं हिस्सों में बारिश हुई है जिसके परिणाम स्वरूप अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों और छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। है और बाजारों में ही सर्दियों के लिए बिक्री का सामान आ चुका है। वहीं जहां मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जिस कारण भी तापमान कम हुआ है और सर्दी में बढ़ौतरी हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें