Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते हुआ हिमपात, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद

October 17, 2023

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते हुआ हिमपात, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों में हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग को वाहन यातायात के लिए बंद कर दिया गया। यातायात अधिकारियों ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में धलवास और कैफेटेरिया मोड़ पर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। सड़क साफ करने का काम जारी है। लद्दाख को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले श्रीनगर-सोनमर्ग-गोमरी मार्ग और मुगल रोड पर सड़कों पर बर्फ जमा होने के कारण यातायात बंद कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें