Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति की अस्थियां हरिद्वार बहाने गई पत्नी… खुद भी साथ में बही, जाने पूरी खबर

October 17, 2023

पति की अस्थियां हरिद्वार बहाने गई पत्नी… खुद भी साथ में बही, जाने पूरी खबर

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में पति की अस्थियां हरिद्वार बहाने ले जा रहे पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में परिवार के कुल 11 सदस्य भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ से होकर गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर से रफ्तार कहर देखने को मिला. यहां एक तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसकी वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं उसके परिवार के 11 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया. मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है। हादसा बहादुरगढ़ के जाखोदा गांव के पास स्थित फ्लाईओवर के पास हुआ है.मृतक महिला की पहचान गुजरात निवासी गीता के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें