Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर बवाल, मेयर ने किया प्रदर्शन का ऐलान

October 17, 2023

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर बवाल, मेयर ने किया प्रदर्शन का ऐलान

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लेकर नगर निगम बैठक में बवाल मचा है। विपक्ष के पार्षदों की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के कारण वाहनों की बिक्री पर लगी रोक का विरोध किया जा रहा था। इस पर नगर निगम के मेयर अनूप गुप्ता ने चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ एक होकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कल सुबह 11 बजे चंडीगढ़ सिविल सचिवालय सेक्टर- 9 के बाहर सभी पार्षद मिलकर प्रदर्शन करेंगे। बीजेपी के हैं मेयर। चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी का बहुमत है। यहां पर मेयर भारतीय जनता पार्टी के हैं। चंडीगढ़ यूनियन टेरिटरी होने के कारण यहां पर सारे फैसले केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लिए जाते हैं। फिर भी मेयर सहित भाजपा के सभी पार्षद चंडीगढ़ में लागू इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं।

2022 में लागू हुई थी पॉलिसी
चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 में लागू की गई थी। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल और पेट्रोल-डीजल व्हीकल का अनुपात तय कर रजिस्ट्रेशन बंद करने का प्रावधान है। इस बार दोपहिया वाहनों की लिमिट पूरी होने के कारण रजिस्ट्रेशन बंद हो गया है। त्योहारों के सीजन में चंडीगढ़ के लोग दोपहिया नही खरीद पा रहे हैं। इस कारण इस पॉलिसी का विरोध किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें