Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईआरएम एनर्जी ने एंकर निवेशकों से 160 करोड़ रुपये जुटाए, कल खुलेगा आईपीओ

October 17, 2023

आईआरएम एनर्जी ने एंकर निवेशकों से 160 करोड़ रुपये जुटाए, कल खुलेगा आईपीओ

नयी दिल्ली: शहरी गैस वितरण से जुड़ी कंपनी आईआरएम एनर्जी लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने के पहले उसने बड़े (एंकर) निवेशकों से 160 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के मुताबिक, आईआरएम एनर्जी ने 12 कोषों को 31.75 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है। यह आवंटन 505 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया है। इस तरह कुल शेयर आवंटन का मूल्य 160.35 करोड़ रुपये है।

प्रमुख निवेशकों में क्वांट म्यूचुअल फंड, एसबीआई जनरल इंशय़ोरेंस कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंशय़ोरेंस कंपनी, डीएसपी एमएफ, आईटीआई एमएफ, बीओआई एमएफ, निप्पॉन एआईएफ और पीएनबी मेटलाइफ शामिल हैं। कंपनी का सार्वजनिक निर्गम बुधवार को खुलने वाला है। इसमें 1.08 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इस दौरान पात्र कर्मचारियों को एक इक्विटी शेयर पर 48 रुपये की छूट दी जाएगी।निर्गम के लिए मूल्य दायरा 480-505 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह निर्गम 18 अक्टूबर को खुलेगा और 20 अक्टूबर को बंद होगा।

ये भी पढ़ें : Weather News: देशभर में बदला मौसम का मिजाज: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें