Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड मेगास्टार Amitabh Bachchan फिल्म देखने के लिए दोस्तों के साथ करते थे ये काम, जानकर हाे जाएंगे हैरान

October 18, 2023

बॉलीवुड मेगास्टार Amitabh Bachchan फिल्म देखने के लिए दोस्तों के साथ करते थे ये काम, जानकर हाे जाएंगे हैरान

नई दिल्लीः अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि कैसे वह क्लास बंक करके अपने दोस्तों के साथ फिल्में देखने जाते थे। हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन और सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन के घर जन्मे बिग बी ने अपनी स्कूली शिक्षा नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से की और 1962 में दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हैं। अमिताभ इन दिनों क्विज-आधारित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 15 कर रहे हैं। अभिनेता ने शो के एपिसोड 47 में मौसमी पॉल का हॉट सीट पर स्वागत किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अब इस मशहूर हस्ती की अश्लील Video हुई लीक…देखिए Live

खेल के दौरान प्रतियोगी ने अभिनेता से पूछा: ‘‘सर आपने कहा था कि आप प्रॉक्सी अटेंडेंस देते थे। क्या वह स्कूल या कॉलेज में था? आपने बताया है कि आप स्कूल बंक करते थे।’’ इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, ‘‘नहीं, मैं बोर्डगिं स्कूल में था, इसलिए हम वहां कोई शरारत नहीं कर सके, लेकिन मैंने कॉलेज में लेर बंक किया है।‘ प्रतियोगी ने कहा, ‘सर..आपने कॉलेज बंक करने के बाद क्या किया?‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः अस्पताल में बड़ा धमाका, सैकड़ों लोगों की हुई मौत, हर जगह मची चीख पुकार

शोले फेम अभिनेता ने कहा, मैं दीवार कूदकर फिल्म देखने जाता था। मेरे पास फिल्म देखने के पैसे नहीं थे। कोई हमें फिल्म देखने की सिफारिश करता था, क्योंकि इसमें एक अच्छा गाना है और अभिनेता ने अच्छा अभिनय किया है, तो हम थिएटर के बाहर इंतजार करते थे। थिएटर में एक आदमी है जो आपको आपकी सीट दिखाता है। हम उनसे कुछ मिनटों के लिए हमें अंदर आने देने के लिए कहते थे। हमें अंदर जाने से पहले उनसे अनुरोध करना पड़ता था। वह गाना सुनने के बाद हमें जाने के लिए कहते थे। और हम चले जाते थे। ऐसा कई बार हुआ है।’

बड़ी खबरें पढ़ेंः नेशनल पार्क में बड़ा हादसा, 6 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

अमिताभ बच्चन ने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ न्यूकमर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इस बीच अभिनेता के पास पाइपलाइन में गणपत, द उमेश क्रॉनिकल्स, कल्कि 2898 एडी, बटरफ्लाई और थलाइवर 170 हैं। कौन बनेगा करोड़पति 15 सोनी पर प्रसारित होता है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः रात को घरों को निशाना बनाकर किया गया हमला, 49 लाेगाें की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें