Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा ने मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

October 18, 2023

भाजपा ने मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

नई दिल्ली: भाजपा ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को ही मिजोरम के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की थी। दोनों सूचियों को मिलाकर भाजपा मिजोरम के लिए अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग पहली और दूसरी लिस्ट को जारी कर दिया।

भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में तुइरिअल विधान सभा सीट से एफ. वानहमिंगथांगा, कोलासिब से आर. लालथंगलियाना, तुइवावल से जूडी ज़ोहमिंगलियानी सहित 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।पहली लिस्ट में भाजपा ने हच्छेक विधान सभा सीट से माल्सावमत्लुआंगा, डम्पा से वनलालहमुअका, ममित से लालरिनलियाना सेलो, सेरलुई से रॉबिन्सन, चम्फाई उत्तर से पी.एस. ज़टलुआंगा, ह्रांगतुजर्ाे से लालमलसावमा, लुंगलेई पश्चिम से आर. लालबियाक्त्लुआंगी और थोरांग से शांति बिकास चकमा सहित 12 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें