Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अस्पताल में विस्फोट मामले में Joe Biden ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस टीम ने किया हमला

October 18, 2023

अस्पताल में विस्फोट मामले में Joe Biden ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस टीम ने किया हमला

तेल अवीवः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि ऐसा लगता है कि गाज़ा पट्टी के अस्पताल में विस्फोट इज़राइल द्वारा नहीं किया गया है। जाे बाइडेन ने एक बैठक के दौरान इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा, कि मैंने जो देखा है, उसके आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह काम आपने नहीं, बल्कि दूसरी टीम ने किया है। लेकिन जाे बाइडेन ने कहा कि वहां बहुत सारे लोग थे जिन्हें नहीं पता है कि किस कारण से विस्फोट हुआ है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अब इस मशहूर हस्ती की अश्लील Video हुई लीक…देखिए Live

हमास शासित गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इज़राइल ने अस्पताल पर हवाई हमला किया है। इज़राइली की सेना ने संलिप्तता से इनकार किया है और दावा किया कि अन्य चरमपंथी समूह फलस्तीन इस्लामिक जिहाद की ओर से दागे गए रॉकेट का निशाना चूकने की वजह से यह घटना हुई। हालांकि इस समूह ने भी इससे इनकार किया है। जाे बाइडेन की इज़राइल में रुकने के बाद जॉर्डन जाने की योजना थी लेकिन अस्पताल में विस्फोट के बाद वहां बैठकें रद्द कर दी गई हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अस्पताल में बड़ा धमाका, सैकड़ों लोगों की हुई मौत, हर जगह मची चीख पुकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें