Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gaza अस्पताल में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की घटना से हूं भयभीत : António Guterres

October 18, 2023

Gaza अस्पताल में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की घटना से हूं भयभीत : António Guterres

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को कहा कि वह गाजा में एक अस्पताल में हुए हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की घटना के बाद से व्यथित हूं। वहीं, पाकिस्तान कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवरुल हक काकर ने मांग की है कि इस अपराध के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। गाजा में कल अस्पताल में हुए हमले में पांच सौ लोगों के मारे जाने की सूचना है। सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से इजरायल की ओर से घनी आबादी में की जा रही बमबारी में यह सबसे अधिक भयावह नरसंहार वाला दिन है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्री माई अल्कैला ने इज़रायल पर अल-अहली अल-अरबी अस्पताल में ‘नरसंहार’ का आरोप लगाया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि गाजा के ‘बर्बर आतंकवादियों’ ने अस्पताल पर हमला किया है, इजरायल की सेना का इससे कोई लेना देना नहीं है। तुर्की न्यूज के अनुसार नेतन्याहू के सहयोगी हनान्या नफ्ताली ने शुरू में एक सोशल मीडिया पोस्ट में अस्पताल में विस्फोट के लिए इजरायली वायु सेना को जिम्मेदार ठहराया गया था। बाद में हालाँकि उन्होंने इस पोस्ट को तुरंत हटा दिया और हमास को दोषी ठहराते हुए एक और पोस्ट किया। अन्य पत्रकारों ने भी इस ओर ध्यान दिलाया।

अस्पताल पर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए गुटेरेस ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘‘आज गाजा में एक अस्पताल पर हुए हमले में सैकड़ों फिलिस्तीनी नागरिकों की हत्या से मैं भयभीत हूं और इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। मेरा दिल पीड़िताें के परिवारों के साथ है। अस्पतालों और चिकित्सा कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत संरक्षित किया जाता है।’’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘महामानवीय पीड़ा को कम करने के लिए मध्य -पूर्व में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया। बहुत सारे लोगों का जीवन और पूरे क्षेत्र का भाग्य अधर में लटका हुआ है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें