
नयी दिल्ली: सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों की कीमत में 200 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि करने का निर्णय लिया है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की आज यहां हुयी बैठक में मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 425 रुपये , बाजरा की कीमत में 115 रुपये तथा चना की कीमत में 105 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय किया गया । सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में बैठक की जानकारी देते हुए गेहूं का मूल्य अब किसानों को 2275 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा ।
ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने मज़दूरों को दिया बड़ा तोहफ़ा, न्यूनतम मज़दूरी में की 15% की बढ़ोतरी
मेष: दिन शुभ रहेगा...