Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महबूबा मुफ्ती ने गाजा के अस्पताल पर हमले की निंदा की

October 19, 2023

महबूबा मुफ्ती ने गाजा के अस्पताल पर हमले की निंदा की

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को गाजा में एक अस्पताल पर हुये हमले की निंदा की। इस हमले में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई। गाजा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने विस्फोट के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन इजरायल ने कहा कि फलस्तीन द्वारा दागे गये रॉकेट के निशाना चुकने के कारण विस्फोट हुआ।

महबूबा ने अल-अहली अस्पताल में मंगलवार को हुए विस्फोट का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया और शक्तिशाली देशों से ‘‘मूकदर्शक’’ नहीं बने रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और अन्य देश मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं। अगर यह जारी रहा, तो विश्व शांति प्रभावित होगी, क्योंकि आप लोगों के सब्र का इम्तहान ले रहे हैं।’’ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि फलस्तीन मुद्दे का समाधान किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें