Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नई ब्रांड पहचान, डिजाइन का अनावरण किया

October 18, 2023

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नई ब्रांड पहचान, डिजाइन का अनावरण किया

मुंबई: टाटा समूह की एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को अपनी नई ब्रांड पहचान एवं डिजाइन का अनावरण किया जिसमें नारंगी और फिरोजा रंग को प्रमुखता दी गई है।एयर इंडिया एक्सप्रेस इस समय एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का अपने साथ विलय करने की प्रक्रिया में है। नई इकाई टाटा समूह की कम लागत वाली एयरलाइन होगी।

एयरलाइन की नई पहचान का अनावरण मुंबई हवाईअड्डे पर किया गया। इससे लगभग दो महीने पहले एयर इंडिया ने भी अपनी नई ब्रांड पहचान अपनाई थी।एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा, एयरलाइन की नई पहचान में एक्सप्रेस नारंगी और एक्सप्रेस फिरोजा है और इसमें एक्सप्रेस केसरिया और एक्सप्रेस बर्फीला नीला रंग भी समाहित हैं।विज्ञप्ति के मुताबिक, एयरलाइन के विमानों में बंधानी, अजरख, पटोला, कांजीवरम, कलमकारी जैसे पारंपरिक डिजायनों से प्रेरित डिजाइन की जाएगी, जो भारत की कलात्मक विविधता को प्रर्दिशत करते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने मज़दूरों को दिया बड़ा तोहफ़ा, न्यूनतम मज़दूरी में की 15% की बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें