Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवरात्रि के दिनों में रोजाना करें माता रानी जी की ये आरती, मिलेगा आशीर्वाद

October 19, 2023

नवरात्रि के दिनों में रोजाना करें माता रानी जी की ये आरती, मिलेगा आशीर्वाद

हिन्दू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्या आप जानते है की इन दिनो में मां जगदंबे जी की आरती करना भी बेहद शुभ माना जाता है। वैसे तो माता रानी हर पल अपने भक्तों का ख्याल रखती हैं, लेकिन नवरात्रि के दिनों में इनकी पूजा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मान्यता के अनुसार मने तो नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती हैं। इसीलिए इन दिनों में मां दुर्गा जी की पूजा का लाभ भी अधिक और जल्दी मिलता है। आइए जानते है इस दिन मां जगदंबे जी की आरती करने से मिलने वाले लाभ:

अंबे जी की आरती
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।
तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो मां करके सिंह सवारी॥
सौ-सौ सिहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली,
दुष्टों को तू ही ललकारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता॥
सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना।
हम तो मांगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥
माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,
भक्तों के कारज तू ही सारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें