Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honda India टैलेंट कप चैम्पियनशिप में कवीन क्विंटल सहित 12 रेसरों के बीच होगी फाइनल दौड़

October 19, 2023

Honda India टैलेंट कप चैम्पियनशिप में कवीन क्विंटल सहित 12 रेसरों के बीच होगी फाइनल दौड़

 

चेन्नई: आईडेमिट्सु होण्डा इंडिया टैलेंट कप एनएसएफ 250आर चैम्पियनशिप के पांचवें और अंतिम चरण में 21 और 22 अक्टूबर को कवीन क्विंटल समेत 12 दिग्गज रेसर यहां मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर फर्राटा भरेंगे। चौथे राउण्ड की पहली रेस में कवीन क्विंटल ने एक बार फिर से चैम्पियनशिप में अपना प्रभुत्व स्थापित किया था। इस युवा राइडर ने पहली पॉज़िशन पर चैकर्ड लाईन पार करते हुए रेस समाप्त की।

मोहसीन पी दूसरे और रहीश खत्री तीसरे स्थान पर रहे थे। अपने इंटरनेशनल एक्सपोज़र और कौशल का उपयोग करते हुए कवीन क्विंटल ने दूसरी रेस में भी अपना लोहा साबित किया था और अपनी बढ़त बरक़रार रखते हुए उन्होंने पहले स्थान पर रेस फिनिश की, वहीं दूसरी ओर मोहसीन पी दूसरे स्थान पर रहे और जोहान्न एमेन्युएल ने कैटेगरी में पहला पोडियम हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर रेस फिनिश की।

राउण्ड 5 के बारे में बात करते हुए योगेश माथुर, डायरेक्टर, सेल्स एण्ड मार्केटंग, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘ हम इस साल की चैम्पियनशिप के समापन की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे होण्डा मेंटर्स प्रतिभाशाली युवा राइडरों को पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, वे सुनिश्चित करेंगे कि हमारे राइडर सुधार करते हुए जीत हासिल करें।

फाइनल राउण्ड में राइडरों का उत्साह और जोश अपने चरम पर है। उम्मीद है कि पांचवां राउण्ड शानदार होंगा और राइडर टॉप स्पॉट पर आने के लिए ज़बरदस्त मुकाबला करेंगे।’चैम्पियनशिप के लिए देश भर से 12 युवा राइडर अपनी परपज़-बिल्ट होण्डा एनएसएफ250आर मोटरसाइकलों पर सवार होकर रेस के मैदान में उतरेंगे, जिन्हें खासतौर पर मोटो3 क्लास के लिए डिज़ाइन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें