Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

UltraTech Cement का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 68.75% की बढत से 1,280 करोड़ रुपये पर पहुंचा

October 20, 2023

UltraTech Cement का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 68.75% की बढत से 1,280 करोड़ रुपये पर पहुंचा

 

नई दिल्ली: अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर की तिमाही में 68.75 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,280.38 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 758.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत परिचालन आय 16,012.13 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 13,892.69 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का कुल व्यय दूसरी तिमाही में बढक़र 14,493.01 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर, 2022 में समाप्त तिमाही में 12,934.27 करोड़ रुपये रहा था। अल्ट्राटेक ने कहा कि उसने विस्तारित क्षमता के बल पर तिमाही के दौरान 75 प्रतिशत क्षमता इस्तेमाल हासिल किया। बिजली लागत में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत गिरावट आई है, वहीं कच्चे माल की लागत चार प्रतिशत बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें