Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को 6 विकेट से हराया

October 20, 2023

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को 6 विकेट से हराया

 

जयपुर: रवि तेज (13 रन पर छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद तन्मय अग्रवाल (21), राहुल सिंह (25 नाबाद) और चंदन साहनी (25) की बदौलत हैदराबाद ने गुरुवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले में छत्तीसगढ़ को छह विकेट से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर हैदराबाद ने टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

छत्तीसगढ़ की शुरुआत बेहद खराब रही जब उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों शशांक चंद्राकर (शून्य) और कप्तान अमनदीप खरे (शून्य) को रवि तेजा पवेलियन भेज दिया। हरप्रीत सिंह (एक), शशांक सिंह (51), संजीत देसाई (छह) और सौरभ मजुमदार शून्य को रवि तेजा ने आउट किया। छत्तीसगढ़ की ओर केवल शशांक सिंह क्रीज पर खड़े रह सके उन्होंने 47 गेंदों में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

एकनाथ केरकर (9) , अजय मंडल (10) को त्यागराजन ने आउट किया। गगनदीप सिंह (13) और जिवेश बुत्ते (2) को मिलिंद ने आउट किया। छत्तीसगढ़ की पूरी टीम 19.1 ओवर में 97 रन पर ढ़ेर हो गई। 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजी तन्मय अग्रवाल 21 रन बने उन्हें मंडल ने पगबाधा आउट किया। रोहित रायुडू (14) को मजुमदार ने अग्रवाल के हाथों कैच आउट करा दिया।

कप्तान तिलक वर्मा (11) भी मंडल का शिकार बने। उसके बाद राहुल सिंह (नाबाद 25) और चंदन साहनी (25) की बदौलत 16 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। चंदन साहनी को अग्रवाल ने बुत्ते के हाथों कैच आउट कराया। छत्तीसगढ़ की ओर से मंडल और अग्रवाल ने दो-दो विकेट लिये।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें