Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samsung, Tecno के बाद अब इस कंपनी ने लांच किया पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, होश उड़े देंगे कीमत और फीचर्स

October 20, 2023

Samsung, Tecno के बाद अब इस कंपनी ने लांच किया पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, होश उड़े देंगे कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली : स्मार्टफोनस की दुनिया में एक चलन फोल्डेबल स्मार्टफोन का भी शुरू हो गया। यह चलन आज से कुछ साल पहले Galaxy Fold के साथ शुरू हुआ था। वहीं Samsung और Tecno के बाद अब OnePlus ने भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लांच किया है। कंपनी ने 19 अक्टूबर को मुंबई में इस फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया। इस फ़ोन का नाम OnePlus Open है जिसका फैंस पिछले काफी महीनों से इंतजार कर रहे थे। यह फोन को दो कलर ऑप्शन Emerald Green और Voyager Black के साथ पेश किया गया है।

दमदार फीचर्स
OnePlus Open फ़ोन में 7.82 इंच की एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले दी है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। OnePlus Open में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें कंपनी ने Oxygen OS का इस्तेमाल किया है। इसमें 16GB की LPDDR5X रैम के साथ 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

बेहतरीन कैमरा
OnePlus Open के कैमरे में 5 सेंसर दिए गए हैं और सभी कैमरे में टॉप नॉच क्वालिटी मिलती है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48MP का है जबकि लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 3X और 6X जूम का ऑप्शन मिलता है। तीसरा कैमरा 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेल्फी के लिए दो कैमरे दिए गए हैं जिसमें पहला कैमरा 20MP के साथ जबकि दूसरा कैमरा 32MP का मिलता है। दूसरे कैमरे में EIS का भी सपोर्ट दिया गया है।

सबसे जरूरी बैटरी की बात करें तो इसमें 4800mAh की बैटरी दी गई है। जो 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 42 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाता है। अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो इसे वनप्लस ने भारतीय मार्केट में 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया है।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें