Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादियों का सीजन शुरू: ये पांच लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन बन रहे सबकी पसंद…देखें तस्वीरें

October 20, 2023

शादियों का सीजन शुरू: ये पांच लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन बन रहे सबकी पसंद…देखें तस्वीरें

जैसा की आप सभी जानते शादियों का सीजन शुरू है। दुनिया हर इंसान को होनी शादी का उत्साह होता है।ऐसे में लड़कियां जमकर शॉपिंग करती हैं।शादी पर जितना उनका मेकअप जरूरी होता उतना उनकी ऑउटफिट ज्वेल्लेरी। क्योकि इनमें से कोई भी चीज़ अगर परफेक्ट न हो तो सारा लुक खराब हो सकता है। आप इसमें भी उलझी होंगी कि कौन सा चूड़ा आपके लिए परफेक्ट होगा। हर लड़की अपनी शादी में चूड़ा कैरी करना चाहती है,जिसे वह शादी के बाद भी पहनती हैं। वैसे तो चूड़ा ट्रेडिशनल एक्सेसरीज है लेकिन नए नए कई चूड़ा डिजाइन इन दिनों मार्केट में मिल जाएंगे। चूड़ा को आप ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ ही वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इन दिनों चूड़ा में मॉडर्न डिजाइन ट्रेंड में हैं। चलिए देखते हैं लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन, जो दुल्हन के हाथों की बढ़ा सकते हैं खूबसूरती।

पर्ल ब्राइडल चूड़ा
इन दिनों पर्ल चूड़ा भी ट्रेंड में है। आप एलिगेंट लुक के लिए इसे अपने हाथों पर सजा सकते हैं। माॅडर्न के साथ ही पारंपरिक परिधानों पर पर्ल चूड़ा मेल खाता है। सफेद मोतियों से सजे चूड़े को आप हर कलर के आउटफिट के साथ मैच कर सकते हैं।

कुंदन ब्राइडल चूड़ा
शादी में चमक दमक होती है। दुल्हन के लहंगे और ज्वेलरी में भी यही चमक दमक देखने को मिलती है। आप अपने चूड़े में भी ऐसा ही कुछ चाहती हैं तो कुंदन ब्राइडल चूड़ा कैरी करें। ये आपको राॅयल लुक देता है।

लटकन ब्राइडल चूड़ा
लटकन इन दिनों ट्रेंड में है। ब्राइडल चूड़ा में आप लटकन को एड कर सकती हैं। दुल्हन के हाथों पर चूड़ा का ये डिजाइन आकर्षक लगता है। सफेद मोतियों से सजे चूड़े को आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों के साथ कैरी कर सकती हैं।

आजकल चूड़े में नाम लिखा होता है, दूल्हा और दुल्हन की फोटो छपी होती है। वैसे ही चूड़ा में खूबसूरत कड़ा को एड किया जाता है, जिसमें ऐसी ब्राइडल डिजाइन दी जाती है, जो दुल्हन के हाथों को ट्रेडिशनल और माॅडर्न टच देता है।

पारंपरिक मरून चूड़ाअगर आप शादी में ट्रेडिशनल लुक और एक्सेसरीज कैरी करना चाहती हैं तो पारंपरिक मरून ब्राइडल चूड़ा को निसंकोच पहनें। मरून ट्रेडिशनल चूड़ा ट्रेंड में है। खास बात ये है कि आप इसे शादी के बाद भी आसानी से कैरी कर सकते हैं। मरून और लाल रंग के लहंगे से साथ इसे मैच करें।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें