Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजियाबाद में मुठभेड़ में फरार बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

October 20, 2023

गाजियाबाद में मुठभेड़ में फरार बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजियाबादः गाजियाबाद में 19 अक्टूबर की शाम को स्वाट टीम और थाना मोदीनगर पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश फरार हो गया था। पुलिस ने बीती देर रात इस बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपों पर लूट, चोरी, डकैती समेत अन्य अपराधों के करीब एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मोदीनगर पुलिस ने गुरुवार शाम को हुई पुलिस मुठभेड़ से भागे हुए दूसरे अपराधी की तलाशी अभियान के दौरान 1 बिना नम्बर की पल्सर बाइक सवार वांछित चैन स्नैचर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ है। इसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से अवैध श तथा लूटी हुई चेन/नगद रुपए तथा लूट में इस्तेमाल पल्सर बाइक बरामद हुई है। स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा रोरी रोड मोदीनगर रोड के पास 1 बिना नंबर की काली पल्सर पर सवार अपराधी तथा थाना मोदीनगर पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान 1 शातिर चैन स्नैचर गैंगस्टर अपराधी रवि वर्मा को पैर मे गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त रवि वर्मा पर लूट/डकैती/श अधिनियम /चोरी/ गैंगस्टर आदि के करीब 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

घायल अभियुक्त रवि पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह अपनी पल्सर से अपने साथी अनुज के साथ मिलकर मोदीनगर गाजियाबाद से करीब आधा दर्जन महिलाओं से चेन छीनी थी तथा इसके अलावा अन्य कई लूट, स्नैचिंग की घटनाओं को विभिन्न जनपदों में अंजाम दिया है। पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान वह अपनी पल्सर बाइक से भाग गया था तथा पुलिस चेकिंग की वजह से रास्ते में जंगल में छिप कर बैठ गया था।

उसके बाद अंधेरा का फायदा उठाते हुऐ रोरी रोड से होता हुआ मेरठ की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पकड़े गए आरोपी ने बताया है की वह लूटी हुई चेन को मेरठ के दीपक गुप्ता नामक सुनार को बेचता था, जिसकी दुकान लक्ष्य ज्वेलर्स के नाम से रिठानी मेरठ में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें