Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका और आईएमएफ के बीच बेलआउट पैकेज की दूसरी किस्त के लिए समझौता

October 20, 2023

श्रीलंका और आईएमएफ के बीच बेलआउट पैकेज की दूसरी किस्त के लिए समझौता

 

कोलंबो: श्रीलंका और आईएमएफ 2.9 अरब करोड़ अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज में से करीब 33 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त जारी करने के लिए एक महत्वपूर्ण कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंचे गए हैं। यह नकदी संकट से जूझ रहे देश की आर्थिक सुधार में मदद करेगा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका की आर्थिक नीतियों तथा सुधारों का समर्थन करने के लिए विस्तारित फंड सुविधा (ईएफएफ) के तहत 48 महीने में 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर की विस्तारित व्यवस्था को इस साल मार्च में मंजूरी दी थी।

आईएमएफ की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ आईएमएफ प्रबंधन और आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड द्वारा समीक्षा को मंजूरी मिलने के बाद श्रीलंका को वित्तपोषण में 25.4 करोड़ एसडीआर (लगभग 33 करोड़ अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे।आईएमएफ ने हालांकि कहा कि स्थिरता के शुरुआती संकेत दिखने के बावजूद ‘‘पूर्ण आर्थिक सुधार अभी तक सुनिश्चित नहीं हुआ है।

 

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें