Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

46 वर्षीय इस शख्स ने बेजुबान जानवर के साथ की गंदी हरकत, जानकर कांप उठेगी आपकी रूह

October 21, 2023

46 वर्षीय इस शख्स ने बेजुबान जानवर के साथ की गंदी हरकत, जानकर कांप उठेगी आपकी रूह

भुवनेश्वर: पुलिस ने शुक्रवार को भुवनेश्वर के सूर्यनगर में एक महिला के साथ मारपीट करने और उसके के पालतू कुत्ते के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने के आरोप में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान नयागढ़ जिले के मूल निवासी मगुनी नायक के रूप में हुई है। वह सूर्यनगर में महिला के घर के पास एक झुग्गी में रह रहा था।पुलिस ने नायक को आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

19 अक्टूबर को शिकायतकर्ता के पालतू कुत्ते नायक पर भौंका था। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने शिकायतकर्ता के साथ झगड़ा किया। नायक ने पीड़िता की मां और भाई से अभद्रता की। जब शिकायतकर्ता ने हस्तक्षेप किया, तो आरोपी ने उस पर भी तलवार से हमला किया, लेकिन वह बच गई।कैपिटल थाना के प्रभारी निरीक्षक पद्मनाव प्रधान ने कहा, ’इसके बाद नायक ने उसके बाल पकड़कर उसे घसीटा और पीड़िता की लज्ज भंग करते हुए उसे निर्व कर दिया। आरोपी ने उसके पालतू कुत्ते के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी डाल दी, जिससे गंभीर रक्तस्नव हुआ और चोट लगी।नायक को बाद में एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें