Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री मान ने लुधियाना में टाटा स्टील संयंत्र की आधारशिला रखी

October 20, 2023

मुख्यमंत्री मान ने लुधियाना में टाटा स्टील संयंत्र की आधारशिला रखी

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में टाटा समूह का बड़ा निवेश औद्योगिक विकास और प्रगति के एक नए युग की शुरुआत करेगा।मान ने यहां संयंत्र की आधारशिला रखने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा दुनियाभर में जाना-माना नाम है और राज्य में कंपनी द्वारा भारी निवेश करने से अन्य कंपनियां भी प्रेरित होंगी।उन्होंने कहा कि यह टाटा समूह का देश में जमशेदपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा संयंत्र है।

इस संयंत्र पर लगभग 2,600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।टाटा स्टील ने पिछले साल स्टील कबाड़ा-आधारित इलेक्ट्रिक चाप भट्टी इस्पात संयंत्र स्थापित करने के लिए पंजाब सरकार के साथ एक समझौता ज्ञपन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे।मान ने कहा कि यह परियोजना युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने के अलावा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने में उत्प्रेरक का काम करेगी।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह संयंत्र कंपनी के प्रमुख खुदरा ब्रांड ‘टाटा टिस्कॉन’ के तहत निर्माण-ग्रेड इस्पात सरिया का उत्पादन करेगा।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें