Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजराइल-हमास संघर्ष में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव रविवार को यहां लाये जायेंगे : अधिकारी

October 20, 2023

इजराइल-हमास संघर्ष में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव रविवार को यहां लाये जायेंगे : अधिकारी

काठमांडू: इजराइल के किबुत्ज में सात अक्टूबर को हमास द्वारा अचानक किए गए हमले में मारे गए 10 नेपाली छात्रों में से चार के शव रविवार को स्वदेश लाए जाएंगे। विदेश मंत्रलय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।जिस फार्म पर हमास ने हमला किया, वहां 17 नेपाली छात्र थे। इस घटना में दस नेपाली नागरिक मारे गए, छह भागने में सफल रहे जबकि एक अन्य लापता है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इजराइल में हमास समूह द्वारा मारे गए 10 नेपाली छात्रों में से चार के शव रविवार को फ्लाई दुबई के उड़ान से काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि इजराइल सरकार ने चार छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद नेपाल के दूतावास को सौंप दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें