Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरोहा में नदी से निकले तैरते शव, जानिए क्यों देख कर भागे लोग

October 21, 2023

अमरोहा में नदी से निकले तैरते शव, जानिए क्यों देख कर भागे लोग

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से गुज़रने वाली मध्य गंगा नहर में गुरुवार को नहाते समय डूबे एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव 24 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार सुबह को बरामद हुए।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव जीहल निवासी उस्मान (20),नवाज़शि (18), सारिक़ (19) तथा नदीम(18) समेत चार युवक, गांव के नज़दीक से गुज़र रही मध्य गंगा नहर में वीरवार को नहाने गए थे। बताते हैं कि चारों युवकों द्वारा नहर के मड़ैया के पुल से नहर में छलांग लगाने के कुछ देर बाद ही गहरे पानी के तेज़ बहाव में डूबने लगे। पानी में डूबने के दौरान शोर मचने से मौके पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए।

गांव के गोताखोरों द्वारा तुरंत ही युवकों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी थी, जिससे सारिक़ नामक युवक को सकुशल बाहर निकाला जा सका जबकि बाकी अन्य तीन युवकों का किसी तरह पता नहीं चल सका था। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस,प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में तलाशी अभियान चलाया गया था। हादसे के 24 घंटों बाद शुक्रवार सुबह तीनों युवकों के शव नहर से बरामद किए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें