Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple की वरिष्ठ अधिकारी इप्सिता दासगुप्ता एचपी को किया भारतीय कारोबार प्रमुख नियुक्त

October 21, 2023

Apple की वरिष्ठ अधिकारी इप्सिता दासगुप्ता एचपी को किया भारतीय कारोबार प्रमुख नियुक्त

 

नई दिल्ली: पर्सनल कम्प्यूटर विनिर्माता एचपी ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी इप्सिता दासगुप्ता को अपने भारतीय कारोबार का नया प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, दासगुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में एचपी की रणनीति और लाभ-हानि से जुड़े सभी पहलुओं को देखेंगी।

इससे पहले दासगुप्ता एप्पल के मुख्यालय में एप्पल र्सिवसेज की वरिष्ठ निदेशक (विपणन) के रूप में कार्यरत थीं। बयान के मुताबिक, दासगुप्ता 30 अक्टूबर को एचपी के साथ जुड़ेंगी और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी डेविड मैकक्वेरी के अधीन काम करेंगी। मैकक्वेरी ने कहा, भारत एचपी के लिए एक प्रमुख वृद्धि क्षेत्र है और मैं इस गतिशील बाजार में अपनी रफ्तार को जारी रखने के लिए इप्सिता का स्वागत करते हुए रोमांचित हूं।

विभिन्न उद्योगों में 24 वर्षों का अंतर्राष्ट्रीय परिचालन अनुभव रखने वालीं दासगुप्ता ने कहा,मैं एचपी इंडिया मार्केट के प्रबंध निदेशक की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं और इस बाजार में अपनी क्षमता से काम करने के लिए प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने को उत्सुक हूं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें