Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजा पट्टी में कैफे पर इजरायली हवाई हमले में 10 लोगों की मौत

October 22, 2023

गाजा पट्टी में कैफे पर इजरायली हवाई हमले में 10 लोगों की मौत

गाजा : दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस में एक कैफे पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने अपनी रिपोर्ट में दी है। एजेंसी ने बताया कि शनिवार को अपराह्न में गाजा पट्टी के विभिन्न हिस्सों पर इजरायली हवाई हमलों के कारण 29 लोग मारे गए।

उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल में रॉकेट दागे थे। इसके बाद इज़रायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक आबादी वाले गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया। इसके बाद पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी गई। संघर्ष के कारण दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें