Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

DNA जांच से खुला पांच साल पहले हुई न्यूज एंकर सलमा की मौत का राज, ब्वॉय फ्रेंड ने कोरबा में…

October 22, 2023

DNA जांच से खुला पांच साल पहले हुई न्यूज एंकर सलमा की मौत का राज, ब्वॉय फ्रेंड ने कोरबा में…

कोरबा। कोरबा में पांच साल पहले 21 अक्टूबर 2018 को एक लोकल चैनल की न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या मामले में डीएनए रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में ये साफ हो गया है कि पुलिस को मिला कंकाल सलमा का ही है। ब्वॉय फ्रेंड ने हत्या कर निर्माणाधीन सड़क के किनारे लाश को दफ्ना दिया था। कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि डीएनए टेस्ट के लिए सलमा की मां का ब्लड सैंपल लिया गया था, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई है कि जो कंकाल बरामद किया गया था, वो सलमा का ही है।

साल 2018 में हुई थी लापता
जानकारी के मुताबिक सलमा सुल्ताना (25) कुसमुंडा के एक कॉलोनी में रहती थी। वह धीरे-धीरे न्यूज फील्ड में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही थी, जिस समय उसका करियर परवान चढ़ ही रहा था, उसी समय जिम ट्रेनर मधुर साहू से उसकी नजदीकियां भी बढ़ रही थीं। इसके बाद अचानक 2018 में वह लापता हो गई थी, यहां तक कि 20 जनवरी 2019 को जब उसके पिता की मौत हुई, तो उसमें भी वो शामिल नहीं हुई थी। इसके बाद सलमा की स्कूटी रेलवे स्टेशन पर मिली थी, वहीं उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। उससे संपर्क करने की हर कोशिश नाकाम हो रही थी। इसके बाद जब परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो, उन्होंने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। परिजनों ने जिम संचालक मधुर साहू पर शक जताया था, लेकिन पूछताछ में मधुर साहू पुलिस को गुमराह करता रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें