Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जगदीप धनखड़ ने दुर्गा पूजा की राष्ट्र को बधाई दी

October 22, 2023

जगदीप धनखड़ ने दुर्गा पूजा की राष्ट्र को बधाई दी

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र को दुर्गा पूजा के शुभ त्योहार पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । उपराष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर यहां शनिवार को जारी एक संदेश में कहा,‘‘ पूरे देश में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार हमें मां दुर्गा की अदम्य भावना और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत जीत की याद दिलाता है।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा,‘‘ हम इस पवित्र अवसर के जीवंत उत्सव और सांस्कृतिक समृद्धि में डूब जाते हैं।

धनखड़ ने कहा, आइए हम देवी मां से अटूट संकल्प के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने और धार्मिकता के मार्ग पर एकजुट होने की प्रेरणा लें। माँ दुर्गा हम सभी को अच्छा स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें