Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

एदरेगन ने नाटो प्रमुख के साथ इजराइल-फिलिस्तीनी संघर्ष पर की चर्चा

October 22, 2023

एदरेगन ने नाटो प्रमुख के साथ इजराइल-फिलिस्तीनी संघर्ष पर की चर्चा

इस्तांबुल: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एदरेगन ने शनिवार को नाटो प्रमुख स्टोलटेनबर्ग और यूक्रेनी राष्ट्रपति ब्लादिमिर ज़ेलेंस्की के साथ फोन कॉल में इजराइल-फिलिस्तीनी संघर्ष और गाजा पट्टी में मानवीय संकट पर चर्चा की।रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की नेता ने गाजा में बढ़ते मानवाधिकार उल्लंघन के लिए पश्चिमी देशों के रवैये को जिम्मेदार ठहराया और चेतावनी दी कि इजराइल को रोकने में उनकी विफलता के घातक परिणाम होंगे।राष्ट्रपति के अनुसार, एदरेगन ने नाटो के महासिचव स्टोलटेनबर्ग के साथ बातचीत में निदरेष नागरिकों को मानवीय सहायता की निर्बाध डिलीवरी पर चर्चा की।

ज़ेलेंस्की के साथ, एदरेगन ने रूस-यूक्रेन संकट के अलावा इजराइल और फिलिस्तीनियों के बीच संघर्ष और क्षेत्र में मानवीय संकट के बारे में भी बात की।राष्ट्रपति एदरेगन ने कहा कि क्षेत्र में संघर्षों, विशेष रूप से इजराइल-फिलिस्तीनी संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीकों से हल करना संभव है, और राष्ट्रपति के अनुसार, तुर्की इसके लिए हर संभव प्रयास करना जारी रखेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें