Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा : मुख्यमंत्री खट्टर ने नूहं हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की

October 22, 2023

हरियाणा : मुख्यमंत्री खट्टर ने नूहं हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की

नूहं : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 31 जुलाई 2023 को नूहं में हुई सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित लोगों से शनिवार को मुलाकात की।खट्टर ने नलहर गांव में नल्हेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसी मंदिर से विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में निकले एक धाíमक जुलूस पर हमला किया गया था। नूहं में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान छह लोग मारे गए थे जबकि पड़ोसी गुरुग्राम जिले में एक इमाम की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने बड़कली चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रत्येक नागरिक ऐसी घटनाओं की निंदा करता है और ये घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने बड़कली चौक पर उस तेल मिल का भी दौरा किया, जिसे दंगों के दौरान आग लगा दी गई थी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिर भी कानून-व्यवस्था को तत्परता से बहाल करना जिला प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है। शुक्र है कि सभी के सामूहिक प्रयासों से स्थिति सामान्य हो गई है।’’ मुख्यमंत्री ने नूहं हिंसा में जान गंवाने वाले भड़ास गांव निवासी 35 वर्षीय शक्ति सिंह के परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने,सिंह के परिवार को सरकार के हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और जिला प्रशासन को सिंह के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस ंिहसा से हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए ‘ई-क्षतिपूíत’ पोर्टल पर आवेदन मांगे थे। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ व्यक्तियों का मुआवजा अभी भी लंबित है, और इस मामले पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। कुछ क्षतिग्रस्त वाहनों के बीमा दावों को निर्धारित करने के लिए भी जांच चल रही है।’’

खट्टर ने भड़ास गांव में यज्ञशाला की आधारशिला रखी और स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस बीच, पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान प्राण गंवाने वाले पुलिस र्किमयों को श्रद्धांजलि दी।अवैध खनन रोकने की कोशिश के दौरान एक चौकी पर अपनी जान गंवाने वाले कांस्टेबल सत्यवीर की पत्नी सुनीता देवी और तावडू में अवैध खनन रोकने पर मारे गए दिवंगत पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र के बेटे सिद्धार्थ को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें