Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

होडल विधायक ने किया ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ

October 22, 2023

होडल विधायक ने किया ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल विधायक जगदीश नायर ने गांव बंचारी में 1 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए 14 करोड़ 84 लाख रूपए मंजूर किए गए है।

हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल विधायक जगदीश नायर ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठाया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए 14 करोड़ 84 लाख रूपए मंजूर की गई है। आज गांव बंचारी से लेकर डकोरा तक ब्रज चौरासी कोस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सडक़ के निर्माण के साथ साथ बिजली व पानी की व्यवस्था की जाएगी। परिक्रमा मार्ग को सुंदर बनाया जाएगा। यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा में आने वाली रेलवे लाइन के ऊपर पुलों का निर्माण किया जाएगा वहीं अंडर पास भी बनाए जाएगें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें