Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंध्र प्रदेश में आयकर विभाग ने 300 किलो सोना जब्त किया

October 22, 2023

आंध्र प्रदेश में आयकर विभाग ने 300 किलो सोना जब्त किया

तिरुपतिः आयकर विभाग (आईटी) ने आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के प्रोद्दतुर कस्बे में चार आभूषण दुकानों से लगभग 300 किलोग्राम बेहिसाब सोना जब्त किया है। विजयवाड़ा और तिरुपति के आईटी विभाग के अधिकारियों ने पिछले चार दिनों की तलाशी के दौरान सोना जब्त किया है। प्रोद्दतुर सोने के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है। इस कस्बे को सेकेंड बॉम्बे और टाउन ऑफ गोल्ड कहा जाता है। अधिकारियों ने पाया कि कस्बे के कुछ ज्वैलर्स बिना बिल के विभिन्न स्थानों से सोना खरीद रहे थे। सर्च करने पर पता चला कि सोने का हिसाब डायरी में नहीं था। बाद में अधिकारियों ने जब्त किए गए सोने को सूट-केस और डिब्बों में उच्च सुरक्षा के बीच तिरुपति पहुंचाया।

जांच से पता चला कि ज्वैलर्स प्रासंगिक दस्तावेजों के बिना गुजरात, मुंबई और कोलकाता से सोना खरीद रहे थे। छापेमारी इस गुप्त सूचना पर की गई थी कि शहर के कुछ शीर्ष ज्वैलर्स कथित काले कारोबार में लिप्त थे। प्रोद्दतुर में 1,000 से अधिक आभूषण की दुकानें हैं। कुछ प्रमुख दुकानों पर आईटी की तलाशी से बाजार में दहशत फैल गई और कई ज्वैलर्स ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इसका असर मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान आभूषणों की बिक्री पर पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें