Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India Express कीमतों को लेकर संवेदनशील ग्राहकों के रूट पर ध्यान केंद्रित करेगी : MD

October 23, 2023

Air India Express कीमतों को लेकर संवेदनशील ग्राहकों के रूट पर ध्यान केंद्रित करेगी : MD
मुंबई: एयर इंडिया की किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा है कि एयरलाइन कीमतों को लेकर संवेदनशील ग्राहकों और सैर-सपाटा करने वाले यात्रियों के मार्गों पर ध्यान केंद्रित करेगी। सिंह ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरुआत में पूरे देश में अपनी क्षमता विस्तार पर विचार नहीं कर रही है और इसके बजाय सबसे पहले मौजूदा मार्गों पर अपनी उपस्थिति मजबूत करेगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस किफायती घरेलू एयरलाइन एयरएशिया इंडिया का खुद में विलय करने की प्रक्रिया में है। कंपनी ने पिछले सप्ताह अपनी नई ब्रांड पहचान का भी अनावरण किया था। टाटा समूह के स्वामित्व वाले एयर इंडिया समूह में एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट और विस्तार हैं। टाटा समूह भी अपने एयरलाइन कारोबार को एकीकृत करने की प्रक्रिया में है।
इसके तहत टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस में 51:49 अनुपात की हिस्सेदारी वाली विस्तार भी एआई इंडिया में विलय की प्रक्रिया में है। सिंह ने कहा, ह्लएयर इंडिया एक्सप्रेस का ध्यान उन मार्गों पर होगा, जिनपर सैर-सपाटा करने वाले यात्री ज्यादा जाते हैं और मूल्य को लेकर संवेदनशील ग्राहक ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस नेटवर्क को इस तरह से संरचित किया जाएगा कि यह उन गंतव्यों के लिए उड़ान भरेगा जहां एयर इंडिया उड़ान नहीं भरती है क्योंकि वर्तमान में इसकी अलग-अलग प्राथमिकताएं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें