Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर महीने रिचार्ज करने की परेशानी से होना चाहतें है Tention Free… तो BSNL की इस सुविधा का लें लाभ

October 23, 2023

हर महीने रिचार्ज करने की परेशानी से होना चाहतें है Tention Free… तो BSNL की इस सुविधा का लें लाभ

 

मुंबई: अगर आप भी हर महीने रिचार्ज करने से परेशान रहते हैं और चाहते हैं कि कोई बेहतरीन प्लान मिल जाए। जिससे हर महीने की टेंशन को खत्म किया जा सके। तो आपके लिए BSNL एक ऐसा प्लान पेश करता है जिसकी वैलिडिटी पूरे 1 साल की है. प्लान में 1 साल तक मुफ्त में बातें की जा सकती है। आपको बता दें कि,टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर लगातार टक्कर चलती रहती है।

एयरटेल हो, वोडाफोन हो या फिर BSNL ही क्यों न हो, सभी कंपनियां अपनी लिस्ट में सस्ते और बेहतरीन बेनिफिट वाले प्लान रखती हैं ताकि ग्राहक कहीं और न जाने पाए। कई ग्राहक छोटे रिचार्ज में खुश रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो हर महीने के रिचार्ज के झमेले से छुटकारा पाना चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि कोई ऐसा प्लान मिल जाए जिससे रिचार्ज करके पूरे साल का फायदा उठाया जा सके।

पढ़े बड़ी ख़बरें: रंगबिरंगी रोशनी के बीच हांगझोउ में हुआ 4th एशियाई पैरा खेलों का उद्घाटन

बात करें बीएसएनएल के 1570 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी कि एक बार रिचार्ज कर लिया तो पूरे 1 साल की टेंशन खत्म. एक साल वाले दूसरी कंपनियों के प्लान की बात करें तो उनकी कीमत 2000 रुपये से ज़्यादा होती है। BSNL के इस सालभर वाले प्लान में फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

यानी कि बस एक बार रिचार्ज और फिर पूरे साल बिना रुकावट बातचीत. इसके अलावा प्लान में हर दिन के 100 SMS का फायदा भी दिया जाता है। प्लान के बेनिफिट की बात करें तो इसमें हर दिन 2जीबी डेटा दिया जाता है। अगर 2जीबी डेली डेटा के हिसाब से देखें तो इसमें ग्राहकों को 730GB डेटा दिया जाता है।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें