Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

फैक्टरी में हुआ विस्फोट, 6 लोगों की मौत

October 21, 2023

फैक्टरी में हुआ विस्फोट, 6 लोगों की मौत

बीजिंगः दक्षिण चीन के गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के पिंगगुओ शहर में एक फैक्टरी में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे फैक्टरी में विस्फोट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल एवं बचाव कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गयी, अन्य चार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट का कारण उच्च तापमान वाले पिघले एल्यूमीनियम से हुआ, जो एल्यूमीनियम रॉड बनने के बाद प्रक्रिया के दौरान रॉड को कूलिंग पूल में बाहर निकालते समय गैस रिसाव के कारण हुआ था। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें