Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के इस फेमस मार्केट में रूसी व्लॉगर के साथ हुई अश्लील हरकत, शख्स ने की गंदी करतूत

October 23, 2023

दिल्ली के इस फेमस मार्केट में रूसी व्लॉगर के साथ हुई अश्लील हरकत, शख्स ने की गंदी करतूत

दिल्ली के सरोजनी नगर मार्किट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, रूसी यूट्यूबर के साथ मार्किट में बेहद अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बता दें के महिला व्लॉगर दिल्ली के फेमस मार्केट सरोजनी नगर में वीडियो बना रही थी। तभी एक लड़का उसका पीछा करने लगा। लड़के ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, रशियन लड़की का नाम कोको है। वह इस समय भारत में ही रहती है। उसे हिंदी बोलना भी आता है।

पढ़ें बड़ी खबरें: Urfi ने बोल्डनेस की हदें की पार, सिर्फ Necklace से ढका बदन, देख सब हुए शर्म से लाल

यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो में वह सरोजनी नगर मार्केट में घूमती हुई दिख रही है। तभी एक शख्स उसके पास आकर बोलता है “क्या आप मेरी दोस्त बन सकती हैं?” इसके जवाब में लड़की कहती है “आप मेरे दोस्त बनना चाहते हैं, लेकिन मैं आप को नहीं जानती”। सिर्फ यही नह बल्कि इसके बाद भी शख्स नहीं और माना और जबरदस्ती कहने लगा कि जान पहचान तो दोस्ती होने के बाद होगी। जब हम दोस्त बन जाएंगे तो तुम मुझे जान लोगी। वह महिला की पीछा करना जारी रखता है और कहता है, “मैं आपका चैनल बहुत देखता हूं”।

महिला कहती है कि उसके पहले से ही काफी दोस्त हैं। शख्स इसके बाद भी नहीं मानता और कहता है कि अगर तुम एक औऱ दोस्त बना लोगी तो क्या नुकसान हो जाएगा? इसके बाद वह कहता है “हमारा सपना है कि मैं रशियन को दोस्त बनाऊं”। इस पर लड़की कहती है कि वह भारतीय महिलाओं से दोस्ती क्यों नहीं करता। इसके बाद वह कुछ गंदा कमेंट करता है।

पढ़ें बड़ी खबरें: Apple ने लगाई धमाकेदार Diwali Sale, बेहद सस्ते में मिल रहा iPhone 15, iPad-MacBook पर भी लगे ऑफर

जानकारी के लिए बता दें के ये वीडियो पुरे सोशल मीडिया पर काफी तेजी स्व वायरल हो रहा है और इसे देख लोग काफी भड़क रहे है। एक ने शख्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा के एक यूजर ने कमेंट किया है “एक भारतीय होने के नाते मैं उस शख्स के व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं।” दूसरे ने कहा, “उस आदमी के लिए क्षमा करें कोको, आपने उसे बड़ी चालाकी से संभाला, भारत में आपका स्वागत है।” तीसरे ने लिखा “आपने जिस तरह से स्थिति को संभाला वह इंप्रेसिव है। मुझे उसके व्यवहार पर खेद है”।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें