Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीते वित्त वर्ष में फ्लिपकार्ट का घाटा बढ़कर 4,890.6 करोड़ रुपये हुआ

October 23, 2023

बीते वित्त वर्ष में फ्लिपकार्ट का घाटा बढ़कर 4,890.6 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली: प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एकीकृत घाटा बीते वित्त वर्ष (2022-23) में बढक़र 4,890.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। व्यापार आसूचना मंच टॉफलर द्वारा उपलब्ध कराए गए वित्तीय आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। वॉलमार्ट समूह की ई-कॉमर्स कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 में 3,371.2 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ था। एकल आधार पर बीते वित्त वर्ष में फ्लिपकार्ट का शुद्ध घाटा बढक़र 4,839.3 करोड़ रुपये रहा है।

फ्लिपकार्ट की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उसका एकल शुद्ध घाटा 44 प्रतिशत बढ़कर 4,839.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 3,362.4 करोड़ रुपये रहा था। समीधाक्षीन वित्त वर्ष के लिए कंपनी की एकीकृत शुद्ध कुल आमदनी (अन्य स्रोतों से मिलाकर) 9.4 प्रतिशत बढ़कर 56,012.8 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 51,176 करोड़ रुपये थी। कंपनी की एकल शुद्ध आमदनी एकीकृत आमदनी के बराबर थी। टॉफलर ने कहा, कंपनी का कुल खर्च वित्त वर्ष 2022-23 में 60,858 करोड़ रुपये रहा। इस बारे में फ्लिपकार्ट को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें