Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर की मारपीट, बिना कपड़े सड़क पर दौड़ते वीडियो आया, BJP के इस बड़े MLA से जुड़े तार

October 23, 2023

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर की मारपीट, बिना कपड़े सड़क पर दौड़ते वीडियो आया, BJP के इस बड़े MLA से जुड़े तार

बीडः महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट का वीडियाे सामने आया हैं, जिसमें बिना कपड़े आदिवासी महिला सड़कों पर दौड़ती रही हैं। पीड़िता का आरोप हैं, कि ‘BJP विधायक सुरेश धस की पत्नी के लोगों ने उसके साथ मारपीट की हैं।’ पीड़ित ने विधायक की पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं। आदिवासी महिला का आरोप हैं, कि ‘गुंडों की मदद से उसकी पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहती है।’

बड़ी खबरें पढ़ेंः Bigg Boss 17 : Isha Malviya और Abhishek Kumar अब होंगे हमबिस्तर!

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बीते रविवार 15 अक्टूबर की शाम 5 बजे का है, जब आदिवासी किसान महिला अपने परिवार वालों के साथ अपने खेत से बैलगाड़ी के जरिए जानवरों के लिए चारा लाने गई थी। पीड़ित महिला के साथ उसका पति और बहु भी थे। खेत में पहुंचने के बाद पति और बहू खेत का चक्कर लगाने चले गए और पीड़ित महिला बैलगाड़ी में चारा भर रही थी, तभी आरोपी राहुल जगदाले और रघु पवार आए और उसे पकड़कर जमीन पर लेटा दिया और उससे मारपीट करने लगे। पीड़ित महिला खुद काे बचाने का पूरा प्रयास किया, तभी दोनों आरोपियों ने महिला को खींचकर उसे पूरी तरह से निर्वस्त्र कर दिया, जिसके बाद वह मौके से भागने लगे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः सालाें बाद छलका Gauahar Khan का दर्द, कहा- इस सुपरस्टार ने की मेरे साथ गंदी हरकत, कमरे में बंद कर…

बता दें, इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बाइक पर बैठकर मौके फरार होते दिख रहे हैं और पीड़िता निर्वस्त्र हालात में आरोपी का पीछा कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Deepika-Ranveer ने किया अपनी Personal Life का सबसे बड़ा खुलासा, देखें Video

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें