Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी बॉल पर नचाने वाले भारत के इस महान स्पिनर का हुआ निधन

October 23, 2023

बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी बॉल पर नचाने वाले भारत के इस महान स्पिनर का हुआ निधन

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 77 वर्ष के आयु में आखरी सांस ली। महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट भी लिए। बिशन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज लेफ्ट आर्म स्पिनर हुआ करते थे। उन्होंने भारत के लिए 12 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेली है। बिशन सिंह बेदी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 1560 विकेट हासिल किए थे।

बड़ी खबर: 15 नवंबर से पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे बंद, जाने क्या है मामला

25 सितंबर, 1946 को भारत के अमृतसर में पैदा हुए बिशन सिंह बेदी एक बेहद कुशल बाएं हाथ के स्पिनर थे, जो अपनी शानदार गेंदबाजी शैली के लिए जाने जाते थे। वह सभी समय के सबसे सफल खिलाड़ियों में से थे और कई उभरते क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा थे। उनके निधन के बाद इस महान स्पिनर को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें