Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सेवा बहाल

October 23, 2023

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सेवा बहाल

बनिहाल/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के भूस्खलन प्रभावित दलवास इलाके में सड़क मरम्मत का कार्य पूरा हो गया जिसके बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के यातायात सेवा बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकारियों ने मुगल रोड और सिथेन टॉप रोड पर भी यातायात की अनुमति दे दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में हालिया हिमपात के कारण दोनों रोड को बंद कर दिया गया था।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग को सोमवार सुबह करीब पांच बजे यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। सड़क मरम्मत कार्य को लेकर रविवार को राजमार्ग पर यातायात निलंबित दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि जम्मू में राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड और जम्मू में किश्तवाड़ को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से जोड़ने वाली सिथेन टॉप रोड पर भी यातायात बहाल कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें