खुनलुन पर्वत पर सबसे ऊंचा मौसम स्टेशन स्थापित

चीनी विज्ञान अकादमी के वायुमंडलीय भौतिक विज्ञान संस्थान और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के मौसम ब्यूरो से गठित वैज्ञानिक दल ने 22 अक्तूबर को खुनलुन पर्वत पर समुद्र की सतह से 5,896 मीटर ऊंचाई पर स्थित वोलोंगकांग में बहु-तत्व स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना की। बताया जाता है कि यह स्टेशन पूरे खुनलुन पर्वत पर.

चीनी विज्ञान अकादमी के वायुमंडलीय भौतिक विज्ञान संस्थान और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के मौसम ब्यूरो से गठित वैज्ञानिक दल ने 22 अक्तूबर को खुनलुन पर्वत पर समुद्र की सतह से 5,896 मीटर ऊंचाई पर स्थित वोलोंगकांग में बहु-तत्व स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना की।

बताया जाता है कि यह स्टेशन पूरे खुनलुन पर्वत पर सबसे ऊंची जगह पर स्थित मौसम स्टेशन है। इससे छिंगहाई-तिब्बत पठार की उत्तरी ढलान पर खुनलुन पर्वत क्षेत्र में सीढ़ी मौसम विज्ञान अवलोकन नेटवर्क आम तौर पर स्थापित हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News