Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

छठे आयात एक्सपो में 289 फॉर्च्यून 500 कंपनियां और अग्रणी कंपनियां भाग लेंगी

October 23, 2023

छठे आयात एक्सपो में 289 फॉर्च्यून 500 कंपनियां और अग्रणी कंपनियां भाग लेंगी

23 अक्तूबर को दोपहर बाद चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में छठे चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो की तैयारी का परिचय दिया गया। संबंधित प्रभारी के अनुसार इस बार के एक्सपो में 154 देशों, क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। 3,400 से अधिक प्रदर्शकों और 3.94 लाख पेशेवर आगंतुकों ने पंजीकरण कराया है, जो पूरी तरह से महामारी-पूर्व स्तर पर लौट आए हैं। फॉर्च्यून 500 कंपनियों और उद्योग की अग्रणी कंपनियों के वैश्विक मुख्यालयों के सौ से अधिक अधिकारियों ने इस एक्सपो में भाग लेने की पुष्टि की है। जिससे पैमाना एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

अब तक 69 देशों और 3 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने इस बात की पुष्टि की है कि वे राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। उनमें से 11 देश पहली बार प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे और 34 देश पहली बार ऑफ़लाइन प्रदर्शनी में भाग लेंगे। चीनी मंडप 2,500 वर्ग मीटर तक बढ़ गया है, जो इसके इतिहास में सबसे बड़ा है। प्रदर्शनी क्षेत्र लगभग 3.67 लाख वर्ग मीटर है। प्रदर्शनी में भाग लेने वाली फॉर्च्यून 500 कंपनियों और उद्योग की अग्रणी कंपनियों की संख्या 289 तक पहुंच गई। जो कि पिछले सभी एक्सपो से ज्यादा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें