Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रसिद्ध अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन परिषद के चेयरपर्सन का संभाला कार्यभार

October 24, 2023

प्रसिद्ध अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन परिषद के चेयरपर्सन का संभाला कार्यभार

 

चंडीगढ़: हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति के तहत स्थापित गवर्निंग काउंसिल की नवनियुक्त चेयरपर्सन एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने अपना कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति के तहत स्थापित गवर्निंग काउंसिल की नवनियुक्त चेयरपर्सन एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने अपना कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री को समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश में फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस दिशा में सकारात्मक योगदान देने के लिए सभी आवश्यक कार्य करेंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में एक संपन्न फिल्म निर्माण केंद्र बनने की जबरदस्त क्षमता है। प्रदेश की उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, एक सुरक्षित वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक महत्व इसे फिल्म और मनोरंजन उद्योग के पनपने के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री श्रीमती मीता वशिष्ठ को गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिन्हें हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति के प्रभावी कार्यान्वयन की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें